मुरादाबाद में दिनदहाड़े 33 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

मुरादाबाद। यूपी में मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पीली कोठी चौराहे पर एक्सिस बैंक के गेट पर कैश वैन कर्मी से हुई 33 लाख रुपए की लूट का मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गये 32 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। 4 बदमाश फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर दबिश दी लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नही कर सकी।

Police busted the loot of 33 lakh rupees in Moradabad

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पीली कोठी चौराहे एक्सिस बैंक के गेट पर कैश वैन कर्मी से 5 मई को बाइक सवार बदमाश कैश से भरा 33 लाख रुपए लूट कर फरार हो गये थे। फिलहाल मुरादाबाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से इस गुत्थी को सुलझाते हुए लूटे गये 33 लाख रुपए में से एक बदमाश नरेश सहित 32 लाख रुपए बरामद कर लिए जबकि इस लूट में शामिल 4 बदमाश अभी फरार बताये जा रहे हैं।

यह गिरोह केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजिस्थान आदि राज्यों में भी इस तरह की लूट को अंजाम देना बता रहा है। फिलहाल मुरादाबाद पुलिस इस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+