'भरत मिलाप' में मनचले कर रहे थे 'तमंचे पे डिस्को', पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में हुए भरत मिलाप कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। कुछ अराजक तत्वों ने तमंचे पर डिस्को कर उत्पात मचाया तो कुछ मनचलों ने लड़कियों से छेड़खानी कर मेले में बवाल मचा दिया। पुलिस ने भी अराजकता फैला रहे युवकों पर लाठी चटका कर खदेड़ दिया। लेकिन दोनों घटनाओं से मेले में हड़कंप मचा रहा। चौकियों पर सजे-धरे कलाकार खड़े खड़े हंगामा देखते रहे। वहीं पुलिस ने मनचलों को गली में दौड़ाकर पीटा।

डीजे में लहरा रहे थे तमंचा

डीजे में लहरा रहे थे तमंचा

भरत मिलाप के दौरान श्याम बिहारी गली में डीजे बज रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे चार बाइक से नौ युवक पहुंचे और तमंचा लहराकर डांस करने लगे। कमेटी के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। युवकों ने डीजे संचालक को पीटकर तमंचे पर डिस्को गाना बजवाया और फायरिंग कर नाचने लगे। फायरिंग की आवाज व गुहार पर मोहल्ले के लोग एकजुट हुए और पुलिस को सूचना देते हुए युवकों पर पथराव कर दिया।

रात के 2 बजे तीन बाइक से आए 6 युवक

रात के 2 बजे तीन बाइक से आए 6 युवक

युवक भागने लगे तो पुलिस भी आ गई और गली में दौड़ाकर दबंगों को पीटने लगी। हालांकि गलियों से होते हुए सभी भाग निकले। जबकि इसी तरह बलीपुर में भी डांस को लेकर फायरिंग हुई। यहां रात 2 बजे 3 बाइक से आए 6 युवकों ने रास्ते में डांस कर रहे युवकों को हटने को कहा। इसे लेकर विवाद हुआ। तो बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

मेले में टिकट खरीद रही लड़कियों से की छेड़छाड़

मेले में टिकट खरीद रही लड़कियों से की छेड़छाड़

प्रतापगढ़ में भरत मिलाप के दौरान जोगापुर में मौत का कुआं सर्कस देखने के लिए तीन युवतियां लाइन में लगकर टिकट खरीद रही थी। दो छिछोरों ने युवतियों पर फब्तियां कसने के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवतियों ने परिजनों को आवाज दी तो गुस्साए परिजनों ने छिछोरो को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

पुलिस ने भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा

पुलिस ने भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा

लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि कुछ देर बाद मनचले अपने दर्जन भर साथियों के साथ वापस आए और सर्कस का काउंटर व फर्नीचर तोड़ने लगे। तब तक युवती के परिजन दिख गए तो शोहदे उनसे भी भिड़ गए और मारपीट होने लगी। सूचना पर दारोगा डीएन यादव दलबल के साथ पहुंचे और शोहदों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। तीन छिछोरों को पुलिस चौकी ले जाया गया। जिन्हें सुबह छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+