BHU: रातभर कैंपस में गूंजती रही गोलियों की आवाज और छात्राओं की चीखें!

वाराणसी। बीएचयू के मेन गेट पर शुक्रवार से ही छात्राएं कैंपस में सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठी थीं। इस प्रदर्शन में कुछ छात्र भी उनका साथ दे रहे थे। शनिवार की रात लगभग 11 बजे अचानक फोर्स लंका पर आई और संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के सामने मेन गेट पर बैठी छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है।

वीसी लॉज के पास भी पुलिस लाठीचार्ज

वीसी लॉज के पास भी पुलिस लाठीचार्ज

वीसी से मिलने की मांग को लेकर उग्र हुए कई छात्र-छात्राएं उनके आवास का घेराव कर रहे थे, वहां भी पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठी भांजनी शुरू कर दी और छात्र-छात्राओं को खदेड़कर पीटा। एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह दिख रहा है कि पुलिसवाले छात्राओं को महिला छात्रावास में घुसकर पीट रहे हैं। पुलिस के इस बर्बर हमले में कई छात्र-छात्राएं घायल हैं। छात्र-छात्राओं के साथ भिड़ंत में पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

हवाई फायरिंग, पत्थरबाजी, आगजनी

हवाई फायरिंग, पत्थरबाजी, आगजनी

पुलिस के लाठीचार्ज से शुरू हुआ तांडव देर रात तक चलता रहा। कैंपस में हवाई फायरिंग, पत्थरबाजी और छात्राओं की चीखें गूंजती रहीं। माहौल बिल्कुल दहला देनेवाला था। इस दौरान आगजनी की भी घटना हुई और कई बाइकों के जलाए जाने की खबरें हैं। चीफ प्रॉक्टर ओ एन सिंह ने बताया है कि दो अक्टूबर तक कॉलेज को बंद कर दिया गया है।

कैंपस में धारा 144 लागू

कैंपस में धारा 144 लागू

कैंपस में भारी पुलिस बल मौजूद है। बवाल की सूचना मिलते ही आईजी प्रेम प्रकाश और बनारस के कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण समेत कई अधिकारी बीएचयू कैंपस पहुंचे। फिलहाल हालात काबू में है और कैंपस में धारा 144 लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+