ऑनलाइन आयकर भरते हों तो सावधान हो जाइए, ऐसे हो रहा है फ्रॉड
यूपी के अलीगढ़ में पुलिस ने एक नाईजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक आ.कर के नापर ऑनलाइन फ्रॉड कर लोगों को ठगता था। पुलिस ने पकड़े गए नाइजीरियन से दो मोबाइल और सिम बरामद की है।
अलीगढ़ के एक डॉक्टर के साथ मुम्बई में बैठकर हुई ऑनलाइन ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाइजीरियन व्यक्ति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप के साथ मेल जरिए ठगी की गई थी। डॉक्टर को एक मेल के जरिए आयकर रिफंड का वादा किया था उसके लिये जालसाजों ने डॉक्टर से कहा कि हम मेल पर एक ऐप भेज रहे हैं उसे आप मोबाइल पर डाउनलोड कर लें।
जालसाजों ने कहा कि ऐप डॉउनलोड करने के बाद उससे आपका पैसा आपके एकाउंट में पहुंच जायेगा। इसके बाद इनसे आधार कार्ड और पेन नंबर मांगा गया जिसके जरिये उन्होंने मोबाइल की सारी डिटेल हैक करके अपने नंबर पर डायवर्ट कर लिया गया। इसके बाद इन शातिरों ने डॉक्टर संदीप के एकाउंट से ई वॉलेट और ई मार्केटिंग में के जरिये रकम जल्दी जल्दी अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। डॉक्टर साहब को इस फ्रॉड की जानकारी नही हो रही थी क्योंकि ओटीपी दूसरे नंबर पर डायवर्ट होने की बजह से इनको सूचना नहीं मिल पा रही थी।
डॉक्टर ने जब तक पुलिस से संपर्क किया जब तक डॉक्टर साहब का तकरीबन पांच लाख रुपया निकाला जा चुका था। अलीगढ़ एसएसपी के मुताबिक इस नाइजीरियन ने दूसरे साथी अविनाश के नाम से बैक खाता खोल रखा था। एसएसपी इसे बड़ी सफलता माल रहे हैं क्योंकि ये लोग दिल्ली मुम्बई में बैठकर भोले भाले लोगों को झांसा देकर सोशल मीडिया के जरिये ठगी को अंजाम देते थे।












Click it and Unblock the Notifications