तहसीलदार को दफ्तर में चांटा मारने वाले BJP विधायक का पति गिरफ्तार, हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर
बहराइच। यूपी में नानपारा की बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा के पूर्व पति दिलीप वर्मा ने कुछ दिन पहले तहसीलदार को उसी के कमरे में चांटा मारा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दिलीप वर्मा को लखनऊ जाते समय जरवलरोड में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, तबीयत खराब होने के कारण अचानक उन्हें सीएचसी में परीक्षण के लिए ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पूर्व विधायक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखनऊ रेफर किए जाने के दौरान उनके समर्थकों में काफी आक्रोश रहा।

वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक और उनके रिश्तेदार अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। स्थिति यह हो गई है कि आज न सिर्फ प्रदेश की आम जनता बल्कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। तहसीलदार नानपारा मधुसूदन आर्या की पिटाई के बाद पुलिस ने दिलीप वर्मा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं कोतवाली नानपारा में हंगामा करने और सीओ पर हमला करने के मामले में भी पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को लखनऊ जाते समय जरवलरोड में हिरासत में लिया गया है। उनकी वृद्ध हालत को देखते हुए सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर पूर्व विधायक को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात भारी भरकम फोर्स के सीओ सिटी अरुण चंद्र और सीओ कैसरगंज पूर्व विधायक को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। समर्थकों में आक्रोश और पूर्व विधायक की हालत गंभीर देखते हुए उनको चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
जमीनी मामले पर हुआ था तहसील में विवाद
दरअसल विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा एक जमीनी मामले को लेकर शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार मधुसूदन आर्य के कमरे में आर्य पर एसडीएम की गाड़ी में सवारी करने का तंज कसा। इस पर तहसीलदार ने अपनी कार खराब होने की बात कही। इसी दौरान वाद-विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि पूर्व विधायक ने तहसीलदार को थप्पड़ तक जड़ दिया। वहीं, पूर्व विधायक की पत्नी मौजूदा विधायक माधुरी का कहना है कि तहसीलदार ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली थी। उसने मेरे पति को मार डालने की धमकी भी दी थी।
ये भी पढ़ें- यूपी: लाखों रुपए देकर मां ने समधी के साथ मिलकर कराया बेटी का मर्डर, तीन आरोपी गिरफ्तार
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications