होली के दिन बीवी संग मस्ती के बाद खून कर भागा पति गिरफ्तार, बताई वजह

सहारनपुर। पांच साल पहले भाई की खूबसूरत साली पर एक युवक का दिल आ गया था। युवक ने युवती से प्रेम का इजहार किया। दोनों ने लव मैरिज भी कर ली लेकिन छह दिन पूर्व ऐसा कुछ हो गया कि अब युवक को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। होली के दिन प्रेमिका बनी बीवी के साथ युवक ने जमकर मस्ती की और उसके बाद घर में उसका खून कर फरार हो गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

होली खेलने के बाद किया था मर्डर

होली खेलने के बाद किया था मर्डर

थाना मंडी क्षेत्र के धोबी घाट की श्याम बगीची निवासी रेशू सक्सेना ने करीब 5 वर्ष पूर्व अपने भाई की साली व मुरादाबाद के बलगांव निवासी स्वर्गीय ओमेश्वर नाथ की बेटी राखी से लव मैरिज की थी। करीब 8 माह से वह थाना क्षेत्र की सरदार कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी को साथ लेकर रह रहा था। होली के दिन दंपति ने जमकर होली खेली थी।

राखी का चुनरी से गला घोटा

राखी का चुनरी से गला घोटा

अगले दिन तक आस पड़ोस के लोगों ने उनके कमरे के दरवाजे पर ताला लटका देख आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी थी, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर से राखी का शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोटने से उसकी हत्या होने की पुष्टि हुई थी। रेशु सक्सेना तभी से फरार चल रहा था और उसी पर पत्नी की हत्या का शक भी था।

घरेलू कलह से परेशान था पति

घरेलू कलह से परेशान था पति

एसएसआई सुधीर उज्जवल ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के आरोपी रेशू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया। कमरे से ही वह चुनरी भी बरामद हुई जिससे उसने राखी की गला घोंटकर हत्या की थी। रेशु ने बताया कि भाई की साली से प्यार होने के बाद उसने शादी कर की थी, शादी के कुछ साल तक तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में घर में कलह रहती थी। वह पत्नी को कहीं घुमाने भी नहीं ले जा पाता था। रोज-रोज की कलह से परेशान होकर ही उसने राखी को रास्ते से हटा दिया। मगर अब उसे इस बात का पछतावा हो रहा है। एसआई ने बताया कि पत्नी के हत्या आरोपी रेशु को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+