यूपी: पुलिस कर्मियों ने कराई गरीब युवक की शादी, सब जगह होने लगी तारीफ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की पुलिस हमेशा अपने खराब व्यवहार के कारण चर्चाओं में रहती है। इस बार मुजफ्फरनगर पुलिस के चर्चा में रहने का कारण एक गरीब लड़के की शादी है। जिसके बाद से मुजफ्फरनगर पुलिस की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

police arranged marraige for poor boy in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के मीरपुर थाने में स्टाफ की सेवा करने वाले गरीब फॉलोवर विजय की शादी थी। पुलिसकर्मियों ने ढ़ोल नगाड़ो के साथ शादी कराकर जनपद में जमकर वाहवाही लूटी। बता दें कि शुक्रवार की सुबह मीरापुर थाने में अचानक बैंड बाजे की आवाज सुन हर कोई दंग रह गया। लेकिन जब घोड़ी पर सवार होकर थाने का प्राइवेट फॉलोवर थाने के वर्दी वाले स्टाफ के साथ थाने से बाहर निकला तो सब भौचक्के रह गए। मीरापुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की थाने में विजय नाम का एक युवक प्राइवेट फॉलोवर का कार्य करता है। जो पिछले दस सालो से थाने के स्टाफ़ की सेवा कर रहा है। विजय की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण इंपेक्टर अरविंद कुमार ने थाने के सभी पुलिस कर्मियों और कस्बे की जनता के सहयोग से विजय की शादी कस्बे की ही अनुष्का के साथ पुरे धूम धाम के साथ कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+