इन तस्वीरों से पता चलेगा, योगी सरकार में अब शराबियों की खैर नहीं

मेरठ पुलिस ने शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया है। ठेकों पर जाकर पुलिस शराब पीनेवालों की जमकर खबर ले रही है।

मेरठ। बहुचर्चित एंटी रोमियो अभियान के बाद अब मेरठ पुलिस ने शराब के ठेकों और सड़कों पर खड़े होकर शराब पीने वालों को पकड़ने का अभियान चलाया है। कई घंटे चले इस अभियान में शहर के कई ठेकों पर छापेमारी की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर शराब पी रहे लोगों में हड़कंप मच गया ।

ये तस्वीरें बता रही हैं, योगी सरकार में शराबियों की खैर नहीं

शराब के ठेकों पर की जा रही पुलिस कार्रवाई की इन तस्वीरें को देखकर आप यही सोचेंगे कि क्या ये वही पुलिस है जो अक्सर अपने नकारेपन को लेकर चर्चा में रहती थी। दरअसल प्रदेश में सरकार बदलते ही पुलिस की कार्यशैली ही बदल गई है ।

ये तस्वीरें बता रही हैं, योगी सरकार में शराबियों की खैर नहीं

पुलिस ने गुरुवार की रात में सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने आठ बजते ही चेकिंग शुरू कर दी। ये तस्वीरें मेरठ में थाना नौचंदी क्षेत्र थाना सिविल लाइन की है जहं पुलिस ने शराबखोरों की जमकर खबर ली। टीपीनगर में तो सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेन्द्र चौहान ने शराब पी रहे लोगों को सजा के रूप में उनके हाथ उठवा दिए और काफी देर तक उनको इसी हालत में रखा ।

ये तस्वीरें बता रही हैं, योगी सरकार में शराबियों की खैर नहीं

पुलिस कर्मियों ने मॉडल शॉप और शराब के ठेकों पर घुसकर चेकिंग की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जिसके बाद कुछ शराबी मुंह छिपाकर भागने लगे पुलिस ने इन युवको को जमकर फटकार लगाईं । हलांकि पुलिस ने सघन तलाशी के बाद ही उन्हें छोड़ा। पुलिस का कहना है कि पूरे जिले में यूं ही हर रोज अभी आगे भी इस तरह अभियान चलाए जाएंगे ।

ये तस्वीरें बता रही हैं, योगी सरकार में शराबियों की खैर नहीं

बहरहाल जिस तरह से पिछले कई दिनों से पुलिस ने अपना वर्किंग स्टाइल बदला है उससे साफतौर पर ये पता चल रहा है कि प्रदेश सरकार यूपी में अब बेहतर पुलिसिंग और बढ़िया कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+