पार्षद बीवी की जीत की खुशी मना रहे पति को मिठाई में दिया जहर
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब चुनावी रंजिश का दौर मुखर है। मेरठ में वार्ड 89 से पार्षद सीट पर जीती नाजरीन के पति और पूर्व पार्षद रहे शाहिद अब्बासी को किसी ने जहर देकर मारने की कोशिश की है। वार्ड नंबर 89 से पहले तीन बार जीत चुके पूर्व पार्षद शाहिद अब्बासी ने इस बार निकाय चुनाव में अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया था क्योंकि यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया था।

शाहिद अब्बासी को बधाई देने पहुंचे
खास बात यह है कि जहर देने वाला शख्स समर्थक बनकर शाहिद अब्बासी को बधाई देने पहुंचे। आरोप है कि उक्त अज्ञात शख्स ही मिठाई में जहर मिला कर शाहिद अब्बासी को खिला दिया गया है जिससे उनकी कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ गई और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंच गए पार्षद
इस समय शाहिद की तबीयत खराब है और वो एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों को कहना है कि पूर्व पार्षद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं शाहिद के समर्थकों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने थाना लिसाड़ी गेट में अज्ञात व्यक्ति के नाम जहर देकर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी है।

पुलिस कह रही फूड पॉयजनिंग
उधर, पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि राजनीतिक रंजिश को लेकर किसी हारे हुए प्रत्याशी या पार्टी विशेष के लोगों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। पुलिस इसे फूड पॉयजनिंग का मामला बता रही है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications