मेरठ: एक परिवार के 7 लोगों को रिश्तेदार ने खीर में दिया जहर, हत्या की कोशिश!

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के 7 लोगों को जहर देकर मारने की साजिश रची गई है। परिवार के लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी भी 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Poison in kheer given to seven person of the family by relative in Meerut

दरअसल, यह घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर की है जहां पर अपने ही रिश्तेदारों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की मानें तो रिश्तेदारी के ही कुछ लोग घर में खीर लेकर आए थे।

Poison in kheer given to seven person of the family by relative in Meerut

खीर परिवार के सभी लोगों ने खाई लेकिन जो लोग उसे लेकर आए थे उन लोगों ने खाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मेहमान चले गए और फिर एक के बाद एक सभी की हालत बिगड़ती चली गई। घटना के पीछे वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Poison in kheer given to seven person of the family by relative in Meerut

हलांकि पीड़ित परिवार अभी तक अपने रिश्तेदारों को ही साजिश का आरोपी बता रहा है। वहीं पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले को हादसा या साजिश दोनों मान कर चली रही है , फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि इस वारदात में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+