Ayodhya: भव्य शोभायात्रा के बाद स्थापित होंगे रामलला, पीएम मोदी उतारेंगे पहली आरती, ऐसे खास बनेगा अनुष्ठान
PM Modi News Ayodhya:अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अभी से जोरों पर चल रही हैं। रामलला की पहली आरती पीएम मोदी उतारेंगे। इसके लिए अभी से विद्वानों और आचार्यों की टोली तैयार की जा रही है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने इस पर विस्तार से जानकारी दी।
गोविंद देव गिरि ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अभी से तेज चल रही हैं। रामलला की पहली आरती पीएम मोदी उतारेंगे। वह सबसे पहले जटायु मंदिर जाएंगे। जटायु उन कारसेवकों, बलिदानियों के प्रतीक हैं, जिन्होंने भगवान के कार्य के लिए जीवन को न्योछावर किया। इसके बाद वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। फिर उद्घाटन भाषण को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि काशी के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में आचार्याों की टोली का चयन हुआ है। काशी के वैदिक विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित प्रमुख आचार्य रहेंगे। उनके साथ डेढ़ सौ पंडितों की टोली रहेगी, जो विभिन्न पारायण, पाठ, यज्ञ आदि करेगी। काशी के ही प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की निगरानी में सारे अनुष्ठान होंगे। 17 जनवरी को रामलला की अचल मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकालकर राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications