पीएम मोदी आज यूपी को देंगे 9 मेडिकल कॉलेज की सौगात, 5200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
लखनऊ, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सिद्धार्थनगर में 9 मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। जबकि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से जो प्रेस रिलीज जारी की गई है उसके अनुसार स्वास्थ्य सेक्टर में पीएम मोदी सबसे बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का विस्तार है। साथ ही 5200 करोड़ रुपए से अधिक की अलग-अलग परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
Recommended Video

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में कमियों को पूरा करना है, खासकर कि उन सेवाओं को बेहतर करना है जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सेवाओं को मुहैया कराया जा सके। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 2014 के बाद से 157 नए मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी दी है और इन प्रोजेक्ट्स के लिए 17691 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। रिलीज के अनुसार इन मेडिकल कॉलेज के तैयार होने के बाद 16 हजार मेडिकल की सीटों में इजाफा होगा। इसमे से 6500 सीटें 64 नए मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी पूरा करने के लिए किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9.40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, इसके बाद वह यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीएसए मैदान पहुंचेंगे, यहां पीएम 9 मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के दौरे पर जाएंगे। यहां से पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत करेंगे। बता दें कि आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताया जा रहा है। इसके जरिए सरकार पांच साल में 64180 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना है।












Click it and Unblock the Notifications