पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 4 वंदेभारत ट्रेनों की सौगात, आर्थिक विकास को लेकर कहीं ये बातें

PM Modi News Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को खास सौगात दी हैं। उन्होंने वाराणसी रेलवे स्टेशन से शनिवार सुबह 4 वन्दे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। वंदे भारत ट्रेन देश के यात्रियों की राह आसान बनाएगी और आर्थिक विकास की गति को और तेज करेगी। इस दौरान पीएम मोदी का स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम की एक झलक पाने को लोग उत्साहित दिखे। पीएम मोदी भी अपने संसदीय क्षेत्र में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए।

ये हैं 4 वंदेभारत ट्रेनें

प्रधानमंत्री ने जिन 4 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु शामिल हैं। इन ट्रेनों से कई प्रदेशों के यात्रियों की सिर्फ राह ही आसान नहीं होगी बल्कि समय की भी बचत होगी। रेल यातायात की सुविधा बढ़ने से आर्थिक विकास को भी तीव्र गति मिलेगी

pm modi

बोले पीएम

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक विकास के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि
दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बहुत बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। जिन भी देशों में बड़ी प्रगति, बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की है।

भव्य स्वागत

पीएम मोदी का यहां के लोग सुबह से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पीएम बरेका से निकलकर वाराणसी स्टेशन पहुंचे वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बच्चों, बुजुर्गों सभी में पीएम मोदी के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+