होर्डिंग से पीएम मोदी के फोटो की गर्दन काटी, एएसपी ने दिए सीओ को जांच के आदेश
भाजपा नेताओं के होर्डिंग बोर्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो में गर्दन काट दी गई। किसी अज्ञात युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।
संभल। भाजपा नेताओं के होर्डिंग बोर्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो में गर्दन काट दी गई। किसी अज्ञात युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। जबकि प्रशासन का कहना है कि बंदरों ने होर्डिंग को फाड़ दिया होगा। लेकिन फिर भी जांच की जा रही है। जिसने भी हरकत की होगी उसे कड़ी सजा दी जायेगी।

मामला संभल जिले के गुन्नौर तहसील के बबराला का है। जहां नेहरू चौक पर लगे विश्व हिंदू परिषद की फ्रायंर ब्राडं नेता साध्वी प्राची के स्वागत समारोह में भाजपा पदाधिकारियों ने होर्डिंग लगवाया था। जिससे बीती रात किसी अराजकतत्व ने होर्डिंग से साथ छेडछाड़ करते हुए प्रधान मंत्री के फोटो में गर्दन और सिर को काट दिया गया है। प्रधानमंत्री के फोटो के साथ कायराना हरकत से लोगों में रोष फैला हुआ है।
भाजपा के स्थानीय नेताओं को दोपहर बाद जानकारी मिली तो उन्होने मामले को गंभीरता से लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रजेश सिंघल का कहना है कि पीएम के फोटो को फाड़ा गया है। जिस व्यक्ति ने फोटो के साथ हरकत की है उसे गिरफ्तार कराया जाएगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई। एएसपी राम मूरत यादव का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीओ का जांच के आदेश दे दिए है।












Click it and Unblock the Notifications