पीएम मोदी ने देखा गंगा घाट पर लेजर लाइट शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर हैं, जहां वो काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
वाराणसी, 13 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूपी में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब 339 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने 'काशी के कोतवाल' कहे जाने वाले प्राचीन काल भैरव मंदिर में दर्शन किए और गंगा नदी में स्नान भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन से पहले काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन किया। पढ़िए, पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
आतातायियों ने इस नगरी पर आक्रमण किए, इसे ध्वस्त करने के प्रयास किए, औरंगजेब के अत्याचार, उसके आतंक का इतिहास साक्षी है, जिसने सभ्यता को तलवार के बल पर बदलने की कोशिश की, जिसने संस्कृति को कट्टरता से कुचलने की कोशिश की, लेकिन इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है- पीएम मोदी
READ MORE



















Click it and Unblock the Notifications