मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कही ये बात

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज अपना 82वां जन्मदिन माना रहे है। इस क्रम में रविवार (22 नवंबर) को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह यादव को फोन कर बधाई दी। साथ ही कहा, वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के बारे में भावुक है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Birthday:अखाड़े में सीखा धोबी पछाड़ दांव, राजनीति में आज़माया | वनइंडिया हिंदी
    PM Narendra Modi called and wished Mulayam Singh Yadav on his 82 birthday

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

    आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष की उम्र में पहली बार 1966 में जसवंतनगर (इटावा) से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहे मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। मौजूदा समय में मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के चलते पिछले काफी समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+