गाजियाबाद में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, 'अखिलेश जी, आपकी सरकार में बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं'

यूपी के गाजियाबाद में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में विकास 14 साल से वनवास पर गया हुआ है। यह चुनाव उस वनवास को खत्म करने का चुनाव है।

गाजियाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज तीन दिन बचे हैं और सियासी दलों की ताबड़तोड़ रैलियों ने सर्द मौसम में माहौल को गर्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सरकार को पिछले पांच साल का हिसाब देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की सरकार हिसाब देने के बजाय मुझसे हिसाब मांग रही है। 2019 का चुनाव आएगा तो मैं सामने से आकर हिसाब दूंगा।

narendra modi

प्रधानमंत्री ने कहा, 'अखिलेश जी आपने पिताजी का क्या किया, चाचाजी का क्या किया, बहुओं भतीजों भाईयों का क्या किया, वो जनता जानती है।' उन्होंने कहा कि अखिलेश आया तो सोचा नौजवान है, पढ़ा लिखा है, कुछ अच्छा करने की कोशिश करेगा, लेकिन निराश कर दिया और यूपी का विनाश कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं। आपकी पार्टी ने गुंडों को पाल रखा है और यूपी का ये हाल कर रखा है। मोदी ने कहा कि यूपी में विकास 14 साल से वनवास पर गया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उस वनवास को खत्म करने का चुनाव है।

डरे हुए हैं अखिलेश यादव: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश जी इतने डरे हुए हैं कि जो मिल रहा है उसे गले लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डूबती नाव में कोई भी पांव रखना नहीं चाहता, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इतने डरे हुए हैं कि डूबती नाव में भी सवार हो गए। पीएम ने कहा, 'आजकल मैं भाषण सुन रहा हूं, 10 मिनट दिल्ली सरकार को गाली देते हैं पर 5 मिनट जरा अपना हिसाब भी तो दे दीजिए।' उन्होंने कहा कि अगर यहां सही सरकार बने तो उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का उत्तम प्रदेश बन सकता है। ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में पीएम मोदी की विजय शंखनाद रैली की बड़ी बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+