पीएम मोदी की हमीरपुर में दहाड़- सपा, कांग्रेस वोट तो लेती है लेकिन सौगात उनके लिए जो 'वोट जिहाद' करता है
UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में बड़ी और उत्साही सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं।

उन्होंने कहा सपा, कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं लेकिन ये लोग सरकार में आते हैं तो सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए 'वोट जिहाद' करता है।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि आापकी कमाई का एक्स-रे करेंगे। इसका मतलब लॉकर में क्या है आपकी जमीन कितनी है गहने कितने है, आपका मंगलसूत्र कहां है यह सब लूट ले जाना चाहते हैं। यह आपसे लेकर जिसमें पास नहीं हैं उसको दे दिया जाएगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस तुष्टीकरण के आगे कुछ नहीं सोचते।
पीएम मोदी ने भाजपा को अपने विकास और सुधार के एजेंडे को जारी रखने के लिए निर्णायक जनादेश की की आवश्यकता पर जोर दिया। अपनी सरकार की उपलब्धियों और विपक्षी दलों के साथ विरोधाभासों पर प्रकाश डालते हुए, पीएम मोदी ने बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन मांगा।
पीएम मोदी ने राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए घोषणा की मैं और भी अधिक मेहनत करके इस कर्ज को चुकाऊंगा।
उन्होंने कहा कि पूरा देश और दुनिया इस बात से वाकिफ है कि मोदी सरकार ऐतिहासिक हैट्रिक के करीब है और नए कार्यकाल में गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications