UP News: पीएम मोदी वाराणसी को देंगे 6200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात! दौरे से पहले सीएम योगी ने लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संभावित दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां का सांसद बनने के बाद का ये 44वां दौरा है। पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज काशी में जाकर तैयारियों का भी जायजा लिया।

पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान काशी नगरी को 62 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी का ये संभावित दौरा 24-25 फरवरी को होगा।
पीएम के दो दिवसीय दौरे की तैयारी में स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और काशी जिला प्रशासन जुटा हुआ है। पीएम मोदी यहां पर दो जनसभाएं करने वाले हैं। जिसमें पीएम मोदी 33 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिल्यान्यास करके उसे जमीन पर उतारेंगे।
वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास मंदिर में भी तैयारी चल रही है, जहां प्रधानमंत्री 15वीं सदी के कवि संत की जयंती पर उनकी 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
जिन परियोजनाओं को पीएम मोदी शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं उसमें 500 करोड़ की लागत वाले करखियांव स्थित काशी संकुल डेयरी, 300 करोड़ रु से सिगरा पुनरुद्धार के कार्य, 200 करोड़ की लागत वाले रमना में वेस्ट टू चारकोट प्लांट , पंचकोश परिक्रमा मार्ग और 50 करोड़ से रविदार मंदिर का पुनररुद्धार का कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा 2800 करोड़ की लागत से मिर्जामुदार से नौबतपुर बार्डर तक 56 किमी एचएन सड़क के चौड़ीकरण, 80 करोड़ के नमोघाट का पुररुद्धार, 32 करोड़ से बावतपुर में आरओबी, गंगा में 11 जेटी रायफल शूटिंग रेंज के अलावा पर्यटन विभाग के पावन पथ, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अष्ठ भैरव आदि धार्मिक स्थलों पर मार्गों का लोकार्पण होगा।
दुग्ध संयंत्र का उद्घाटन करते हुए एक लाख किसानों, विशेष रूप से डेयरी क्षेत्र के किसानों को संबोधित करेंगे। वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि किसान, मुख्य रूप से डेयरी क्षेत्र से, पूर्वी यूपी के 10 जिलों से आएंगे, जो इस संयंत्र को दूध की आपूर्ति करेंगे।
पीएम मोदी ने दिसंबर 2021 में इस प्लांट की आधारशिला रखी थी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री की सार्वजनिक बैठक उस मैदान पर आयोजित की जाएगी जिसे बीएचईएल प्लांट के विस्तार के लिए चुना गया है।
अपनी यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) संयंत्र की नींव भी रखेंगे, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों और कुछ अन्य क्षेत्रों के घटकों के निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। पीएम 20,000 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications