Ayodhya: पीएम मोदी का बैक-टू-बैक अयोध्या दौरा, पुष्‍पवर्षा, शंखनाद..., कैसी है भव्य स्वागत की तैयारी? जानिए

PM Modi visit in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले राम नगरी को हवाई यातायात के जरिए पूरी दुनिया से जोड़ने का केंद्र और प्रदेश सरकार का सपना साकार होने जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी का पहला दौरा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट (Maryada Purushottam Shri Ram Airport) के उद्घाटन को समर्पित होगा। ऐसे में रामनगरी पीएम को स्वागत के पलक पांवड़े बिछाए है। यहां देश के प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के तैयारी है।

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम मोदी राम नगरी को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। ऐसे में उनकी स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। यूपी सरकार की जारी सूचना के मुताबिक पीएम 30 दिसंबर को 11 बजे श्रीराम इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वे एयरपोट का लोकार्पण करने के बाद वहां काम करने वाले श्रमिकों से संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे 2 किमी लंबे धर्मपथ पर पीएम भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पथ के दोनों किनारे उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।

PM Modi visit in Ayodhya

राम नगरी में पीएम के स्वागत के तैयारियों में शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक सभी अधिकारियों को फोकस है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम के रोड शो के दौरान 2 किलोमीटर लंबे राम पथ पीएम के काफिले, अधिकारियों के वाहनों के अलाव अन्य वाहनों को प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पीएम के दौरे से पहले श्री राम एयरपोर्ट के उद्घाटन से लेकर रामपथ पर रोड शो और धर्मपथ पर की तैयारियों को जायजा लेने के लिए डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन और अधिकारियों की बैठकें कर रहे हैं।

यूपी सरकार का आला अधिकारी इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री के भी दौरे इस बीच प्रस्‍तावित हैं। 30 दिसंबर को होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक राम पथ से लेकर धर्मपथ तक 10 किमी तक डबल ट्रैक पर पीएम के स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी अत्‍याधुनिक रेलवे स्‍टेशन का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी रेलवे स्‍टेशन के पहले प्‍लैटफॉर्म पर खड़ी वंदेभारत ट्रेन के साथ दूसरे प्‍लैटफॉर्म पर अमृत भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।

3 लाख की जमा होगी भीड़
श्री राम एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान अयोध्या में पीएम के रोड में करीब 3 लाख की भीड़ जुटाने के प्लान है। रामपथ और धर्मपथ पर करीब 50 हजार लोगों को पीएम के स्वागत के लिए तैनात किया जा रहा है। पीएम के इस रोड शो के अभिनंदन शो नाम दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+