पीएम मोदी की क्लास, यूपी के सांसद देंगे योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड
प्रधानमंत्री मोदी योगी सरकार के कामकाज की करेंगे समीक्षा, तमाम यूपी के सांसदों को बुलाया मीटिंग के लिए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को बने चार महीने का का समय बीत चुका है। पिछले चार महीनों में योगी सरकार ने कई फैसले लिए जो चर्चा में रहे। यूपी में भाजपा किसानों का मुद्दा, बेरोजगारी का मुद्दा, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों के नाम पर सरकार में आई थी। पीएम मोदी ने खुद चुनावी रैलियों में लोगों से कई वाएदे किए थे, लिहाजा अब वह यूपी सरकार के काम की समीक्षा करेंगे।

पीएम मोदी ने आज यूपी के तमाम सांसदों की एक बैठक बुलाई है, उन्होंने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर इन सभी सांसदों को नाश्ते के लिए बुलाया है। इस बैठक में पीएम मोदी सांसदों से यूपी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे। सूत्रों की मानें तो सांसदों से इस बात पर सवाल किए जाएंगे कि यूपी सरकार की योजनाओं का लाभ उनके संसदीय क्षेत्र में पहुंचा या नहीं।
यूपी के सांसदों के साथ बैठक में पीएम इस बात की भी जानकारी लेने की कोशिश करेंगे सरकार की योजनाओं में और किस तरह के सुधार की जरूरत है। माना जा रहा है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications