लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अलीगढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में विशाल जनसभा को आज करेंगे संबोधित, कांग्रेस-सपा गठबंधन पर बोल सकते हैं हमला।
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में आज विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में पीएम मोदी दोपहर तकरीबन दो बजे रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में पीएम बनने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में वह सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती को आड़े हाथों ले सकते हैं। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर नुमाइश मैदान में तकरीबन 2 बजे पहुंचेगा और वह जनसभा को तकरीबन एक घंटे तक संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी जिस मंच से लोगों को संबोधित करेंगे उसकी उंचाई तकरीबन 22 फुट है, इसके साथ ही पीएम की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंच के सामने दो ब्लॉक बनाए गए हैं जहां एक तरफ मीडिया गैलरी है तो दूसरी तरफ वीआईपी गैलरी है। पीएम की रैली में तमाम केंद्रीय मंत्रियों व प्रदेश के नेता भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। आखिरी बार जब प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ आए थे तो वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इससे पहले मेरठ में अपनी चुनावी जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला था और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर यह बता रही है कि यूपी को कैसे लूटा जाए। पीएम ने कहा था कि भाजपा की लड़ाई स्कैम के खिलाफ है यानिक समाजवादी, कांग्रेस, अखिलेश और मायावती। यूपी में कुल सात चरणों में मतदान होना है, पहले चरण का मतदान पश्चिमी यूपी में 11 फरवरी को होना।












Click it and Unblock the Notifications