PM Modi Oath Ceremony में शामिल होंगे यूपी के 900 भाजपा नेता, हारे हुए उम्मीदवारों को भी मिला आमंत्रण
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश से 900 से अधिक भाजपा को नेता शामिल होंगे।
जिनमें लोकसभा चुनाव में जीत हुए सांसदों के साथ हारे हुए उम्मीदवारों को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयेाजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मंत्रियों, वर्तमान और पूर्व सांसदों, राज्यसभा और विधान परिषद के सदस्यों और राज्य और जिला पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में सभी 44 प्रदेश संगठन पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, संयोजक और लोकसभा चुनाव प्रभारी शामिल हैं।
बता दें लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत का आंकड़ा नहीं पार कर पाई हालांकि उसके एनडीए गठबंधन ने सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एनडीए घटक दलों के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।
बता दें कल शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीडीपी को तीन, जेडीयू को दो और एलजेपी, एनसीपी, शिवसेना, जन कल्याण, जेडीएस और आरएलडी को एक-एक मंत्री पद देने पर सहमति जताई।
प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार दोपहर नई दिल्ली पहुंच चुकी है।
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह मे आने वाले विदेशी मेहमानों के बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया सात देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के अन्य शीर्ष नेता भी इसमें शामिल होंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भी इसमें शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications