कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भाजपा ऐसे लगा रही सेंध, पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं रैली

रायबरेली। भाजपा सरकार ने कांग्रेस के गढ़ को भेदने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके तहत रायबरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भाजपा युवा मोर्चा का किया गठन किया है। जिससे इन युवाओं के सहारे वह गांव-गांव तक लोगों के घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाएंगे और 2019 के चुनाव में रायबरेली में जात सुनुश्चित करेंगे। यह सपना कैसे पूरा करेंगे भाजपा के लोग, यह आने वाले लोकसभा के चुनाव में पता चलेगा। फिलहाल रायबरेली में आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा हो सकती है।

Pm modi may visit raebareli soon


रायबरेली में आज जिलाध्यक्ष रामदेव पाल के अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध प्रांत क्षेत्र के कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि युवाओं के लोगों का संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले लोकसभा 2019 के चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। सुधीर सिंह ने कहा कि रायबरेली में इस बार भाजपा का प्रत्याशी ही जीतेगा इसके लिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे है और नई कार्यकारणी में पूरे जिले के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा इस बार रायबरेली में कमल खिलाना है। कांग्रेस की सीट पर इस बार भाजपा का कमल खिलेगा और यहां पर हमारा प्रत्याशी जीत कर जिले के सभी लोगों की सेवा करेगा। कांग्रेस ने रायबरेली में अभी तक कोई ज्यादा विकास नही किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिले में तीन विधायक भी है। योगी सरकार जिले में लगातार विकास का बजट देती आ रही है और विकास भी हो रहा है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का काफी ग्राफ कम हो गया है।

रायबरेली में आने वाले लोकसभा के चुनाव के दौरान या इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी का जिले में जनसभा हो सकती है। जिले की जनता को सम्बोधित करेगें एवं इससे पहले देश के अन्य मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी दौरा हो सकता है। फिलहाल अभी कोई मुख्यमंत्री की तारीख तय नही हो सकी है। लेकिन यहां की जनता अपने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा लगाने की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+