वाराणसी में पीएम मोदी अपना टिफिन खुद लेकर पहुंचे थे बूथ कार्यकर्ताओं के बीच

वाराणसी में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए पीएम मोदी भी अपना खाना लेकर पहुंचे थे, पार्टी के नेताओं के साथ पीएम ने कार्यक्रम स्थल पर ही खाया खाना।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले के बाद पहली बार वाराणसी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान एक दिलचस्प बात जो देखने को मिली वह यह थी कि पीएम खुद भी साधारण कार्यकर्ता की तरह अपना टिफिन लेकर आए थे और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही अपना खाना खाया था।


वाराणसी में तकरीबन 20 हजार से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पीएम ने खुद अपना टिफिन खोला और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के साथ अपना खाना खाया। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है और यह काफी वायरल भी हो रही है। भाजपा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि इस तरह का काम सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है।

इसे भी पढ़े- काशी में पीएम मोदी ने राहुल गांधी का जमकर उड़ाया मजाक

पीएम मोदी ने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपना खाना लाने को कहा गया था। खबरों के अनुसार पीएम भी अपना खाना खुद लेकर आए थे, पीएम ने खुद को भी पार्टी का कार्यकर्ता बताया था लिहाजा वह भी अपना टिफिन लेकर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम से पहले सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि अपना टिफिन लेकर आएं, पीएम किसी के भी साथ खाना साझा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े- राहुल का सवाल, मोदी जी सहारा से दस पैकेटों में क्या लिया था?

आपको बता दें कि यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम को 16 कैमरों के जरिए रिकॉर्ड किया गया है, जिसकी सीडी प्रदेश के तमाम सांसदों, विधायकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को भेजी जाएगी, जिससे आगामी चुनाव के लिए रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी में यह 11वां दौरा था। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+