यूपी चुनाव पर नजर, लखनऊ में दशहरा मनाएंगे पीएम मोदी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दशहरा दिल्ली में ना मना कर लखनऊ में मनाएंगे। इसके लिए 11 अक्टूबर को मोदी लखनऊ में होंगे।

पीएम मोदी इस बार दशहरा पर दिल्ली में नहीं होंगे, वो बुराई पर अच्छाई के इस पर्व को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाएंगे। मोदी 11 अक्टूबर को लखनऊ के ऐशबाग में रामलीला भी देखने जाएंगे।
2014 में पीएम का पदभार संभालने के बाद नरेंद्र मोदी दशहरा पर दिल्ली में ही रहते आए हैं। पीएम बनने के बाद ये पहला मौका है, जब मोदी दिल्ली के बाहर दशहरा मनाएंगे।
यूपी चुनाव पर पीएम मोदी की नजर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जो कि लखनऊ से ही लंबे समय तक सांसद भी चुने जाते रहे, अक्सर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में ही दशहरा मनाते थे।
प्रधानमंत्री के दशहरा के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी को चुनने के पीछे प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों को माना जा रहा है। यूपी में अगले साल चुनाव है, इस चुनाव को भाजपा काफी गंभीरता से लेकर चल रही है।
पीएम मोदी ने पिछले साल दिवाली सियाचिन में सौनिकों के बीच जाकर मनाई थी, मोदी के इस कदम की काफी सराहना भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications