Pm Kisan Yojna: शासन इन किसानों से करेगा करोड़ों की वसूली, वजह जान उड़ जायेंगे होश, कहीं आप भी तो नहीं
Pm Kisan Samman Nidhi Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश शासन ने पीएम किसान सम्मान निधि में भारी अनियमितता पाई है। अपात्र हजारों किसानों ने करोड़ों रुपए सरकार से ले लिए हैं। अब शासन इन पर कड़ी कारवाई करने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
इस जिले का है मामला
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। जहां 2255 किसान दंपति को फर्जी तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दी गई है।

इस पूरे मामले में दोषी किसानों की सूची तैयार हो गई है। शासन ने अब इनसे वसूली के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही इनसे यह वसूली की जाएगी।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना 6 वर्ष से है। जो किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की राशि तीन किश्तों में देती है।
UP News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन को लेकर डीएम ने दिए यह निर्देश
उप निदेशक कृषि हरिशंकर भार्गव ने बताया कि जिले के दो हजार से अधिक ऐसे किसानों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि ली है। अब उनसे वसूली की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications