PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब गांव के 'अमीर लोग' भी होंगे पात्र, 10 जनवरी से पहले शुरू होगा ऑनलाइन सर्वे
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब उत्तर प्रदेश 'अमीर लोगों' को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास के लिए जो आमदनी तय की गई थी उसे भी यह बढ़ा दिया गया है।
पहले जिन लोगों के पास मोटरसाइकिल और रेफ्रिजरेटर था, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता था। इसके अलावा जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल था, वे भी इस योजना से वंचित थे। हालांकि, नए आदेश के मुताबिक अब इन सभी लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा।

नई गाइडलाइन जारी होने के बाद अब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सर्वे का कार्य भी प्रारंभ होने वाला है। जारी सूचना में बताया गया है कि लाभार्थियों का चयन करने के लिए आगामी 10 जनवरी से पहले ही ऑनलाइन सर्वे प्रारंभ हो जाएगा।
इसके लिए आवास प्लस ऐप पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। आवास प्लस ऐप के जरिए पीएम आवास योजना के तहत चुने गए लाभार्थियों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। कहा यह भी जा रहा है कि इस ऐप के जरिए पीएम आवास में किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी।
15000 रुपए प्रति माह कमाने वाले भी पात्र होंगे
पीएम आवास योजना से जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किया गया है। अभी तक जिनकी आय 10 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक थी, जिनके पास बाइक, एंड्रॉयड मोबाइल और फ्रिज था, उन्हें इस योजना के लिए अपात्र माना जाता था।
हालांकि, नए बदलावों के बाद अब जिनकी आय 15 हजार रुपये प्रति माह है और जिनके घर में फ्रिज, मोबाइल और बाइक है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 'अमीर लोगों' को भी पीएम आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
अभी तक इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को दफ्तरों में जाकर ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था। अब सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बना दिया है। आवेदक अपने मोबाइल फोन से "PMAY मोबाइल ऐप" डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपने दस्तावेज तहसीलदार कार्यालय में जमा करवाने होंगे, जहां उनके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications