PM Awas Yojana: UP में CM योगी ने लाभार्थियों के खाते में भेजे ₹1 लाख, आपको मिले या नहीं लिस्ट में चेक करें
PM Awas Yojana: अगर आप भी अपने पक्के घर का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर कभी भू-माफियाओं का कब्जा हुआ करता था, अब वहां गरीबों के आशियाने बनेंगे। सीएम ने स्पष्ट किया कि जिन्होंने वर्षों तक आम जनता का शोषण किया, अब उन्हीं जमीनों पर गरीबों को सम्मान के साथ रहने का हक मिलेगा।
राज्य में अब तक 62 लाख परिवारों को मिले घर
राज्य में अब तक लगभग 62 लाख परिवारों को इस योजना के तहत घर मिल चुके हैं। सरकार का लक्ष्य केवल छत देना नहीं, बल्कि शौचालय, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है।
पीएम आवास योजना की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
- ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर लॉग इन करें।
- Stakeholders विकल्प चुनें: होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू में 'Stakeholders' टैब पर जाएं और वहां 'IAY/PMAYG Beneficiary' के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) डालना होगा जो फॉर्म भरते समय मिला था।
- कैप्चा और सबमिट: रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टेटस चेक करें: सबमिट करते ही आपके आवेदन की पूरा जानकारी सामने आ जाएगी, जिससे आप जान पाएंगे कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं और फॉर्म किस चरण में है।
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए ऑनलाइन आवेदन PMAY(U) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। 'Citizen Assessment' पर जाएं, अपनी कैटेगरी (EWS/LIG/MIG) चुनें, आधार विवरण दर्ज करें और फॉर्म भरें। शहरी क्षेत्रों के लिए PMAY-Urban और ग्रामीण के लिए PMAY-Gramin पोर्टल का उपयोग करें।
PMAY ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- स्टेप 1: PMAY की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in
- पर जाएं।
- स्टेप 2: 'Citizen Assessment' मेन्यू में जाकर 'Benefit under other 3 components' पर क्लिक करें (या झुग्गीवासियों के लिए 'Slum Dwellers' चुनें)।
- स्टेप 3: अपना 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'Check' पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: आपके सामने एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें नाम, पता, आय, बैंक विवरण आदि सही-सही भरें।
- स्टेप 5: फॉर्म के अंत में 'Save' पर क्लिक करें और Captcha कोड भरकर 'Save' कर दें।
- स्टेप 6: आवेदन पूरा होने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट (Application Form) ले लें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
• आधार कार्ड (अनिवार्य)
• आय प्रमाण पत्र (EWS/LIG के लिए)
• बैंक खाता विवरण
• निवास प्रमाण पत्र
• फोटो
ग्रामीण (PMAY-G) के लिए आवेदनग्रामीण क्षेत्रों के लिए, आप आवास सॉफ्ट पोर्टल pmayg.nic.in
या आवास प्लस (AwaasApp) के माध्यम से सर्वेक्षण और पंजीकरण करा सकते हैं।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
UP Mukhya Mantri Awas Yojana: यूपी में सबसे पहले किसे मिलेगा पक्का घर? नजदीक है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट! -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका














Click it and Unblock the Notifications