काशी विश्वनाथ मंदिर में पवित्रता के लिहाज से ये सामान हुए बैन, पढ़िए पूरी लिस्ट
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्लास्टिक और थर्माकोल की लुटिया या गिलास ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मंदिर के पुजारी भी प्लास्टिक के लोटे और बाल्टी को लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। श्रद्धालु बाबा के जलाभिषेक के लिए गंगा जल या दूध कागज के गिलास में ले जा सकेंगे। पर्यावरण और श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से ये निर्णय लिया गया है।

श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद ने बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें नई व्यवस्था के अनुसार गर्भगृह में श्रद्धालुओं को चंदन लगाने, माला पहनाने और चरणामृत देने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके लिए मंदिर परिसर में तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं और इसके लिए यहीं पर व्यवस्था की जाएगी। गगरा में जल से जलाभिषेक को भी पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जलाभिषेक के बाद बर्तन फेंक देने की वीडियो सामने आने के बाद जलाभिषेक के लिए विग्रह कद स्वरूप के मुताबिक जल की धारा अर्पित करने के लिए स्टैण्ड बनेगा। ताकि विग्रह सुरक्षित रहे। इस व्यवस्था को लेकर गगरा में जल चढ़ाने पर पूरे तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दे कि इसके पहले भी मंदिर परिसर में ज्वलनशील पदार्थ, तम्बाकू, इलेक्ट्रिक सामानों और नारियल, मिट्टी के पात्र सहित कई वस्तुओं पर प्रतिबंध है।
गर्भगृह की पवित्रता के लिए लिया गया फैसला
दरसअल श्रावण माह सहित तमाम विशेष पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने ले लिए बढ़ती जा रही है। यही नहीं आलम ये है कि शहर की सड़कों पर चारों तरफ 7 से 8 किलोमीटर की लंबी लाइन लगती जा रही है। लोग दर्शन और जलाभिषेक के बाद जल भर कर आये प्लास्टिक के लोटे और ग्लास को विग्रह के अरघे में छोड़ देते है या छूट जाते है। जिससे विग्रह की पवित्रता के लियाज से ठीक नहीं और विग्रह की सुरक्षा को भी देखा जा रहा है। न्यास के अध्यक्ष पंडित अशोख त्रिवेदी ने बताया कि न्यास की 95 वीं बैठक में ये फैसला लिया गया है जो जल्दी ही लागू हो जाएगी।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications