अतीक- अशरफ की हत्या का प्लान! 3 दिन से बेताब थे शातिर, माइक आईडी को बनाया 'हथियार'

उमेशपाल हत्याकांड के बाद अतीक गैंग पर लगातार प्रहार के बीच शनिवार देररात फायरिंग में अतीक और उसे भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावारों ने बड़े ही शातिर अंदाज में अपने प्लान को अंजाम दिया।

Atiq and Ashraf

प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान गैंगस्टर अतीक (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की फायरिंग में हत्या कर दी गई। मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारी सामने आई है।

Recommended Video

    Atique Ahmed, Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या | वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पुलिस को बताया कि नैनी जेल से अतीक की पुलिस कस्टडी मंजूर होते ही उसकी हत्या का प्लान तैयार कर लिया था।। जिसके बाद वो अपने प्लान को अंजाम देने की फिराक में थे। जब उन्हें कुछ नहीं सूझा तो वे मीडियाकर्मी बनकर अतीक से सामने आए।

    गैंगस्टर अतीक और अशरफ की हत्या के मामले मे पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरूआती दौर की पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही अतीक अहमद और अशरफ को मारने का प्लान बनाया गया था। इसके लिए मीडिया चैनल की तरह एक नया माइक अरेंज किया गया।

    मीडिया कर्मी बनकर लवलेश, सन्नी, अरुण नाम के लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे। शनिवार को मेडिकल के दौरान जैसे ही मीडिया बाइट लेने की कोशिश में थी चो उन्हें अतीक और अशरफ के करीब पहुंचने का मौका मिला।

    घटना को लेकर प्रयागराज आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए और उन पर गोली चला दी, जहां दोनों की मौत हो गई। तीनों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। नीचे गिरने से एक पत्रकार भी घायल हो गया और एक कांस्टेबल को गोली लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+