Pilibhit News: पीलीभीत सड़क हादसे में एक की मौत कई घायल, ऐसे हुआ हादसा
Pilibhit Road Accident News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर पलटी बस पलटने से यह हादसा हुआ । मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र जा है।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी बस बरेली से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। एक्सप्रेस वे पर पलट गई। उत्तराखंड के नानकमत्ता समेत अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन कर सभी लौट रहे थे। बस में सवार बरेली निवासी दुर्गा (18 वर्ष) की मौत हो गई। 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है। बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर गांव निसरा और सरदार नगर के बीच बुधवार तड़के 3:20 बजे के करीब हुआ। श्रद्धालुओं को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

राहगीरों के मुताबिक, हादसा इस कदर था कि तेज आवाज से आस पास के लोग जुट गए। अफरा तरफ़ी मच गई। चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम किया गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है। घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस यातयात अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे सड़कों पर नियंत्रित चाल से चले। एक्सप्रेस वे पर भी गति नियंत्रित रखें। नशे की हालत में भूलकर भी वाहन न चलाएं।












Click it and Unblock the Notifications