पीलीभीत में पेड़ से टकराकर खाई में पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअफ, 10 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत में पेड़ से टकराकर खाई में पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअफ, 10 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत, 23 जून: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गुरुवार (23 जून) की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो मासूम समेत 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रहा है, जिन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।

यह हादसा पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के माला मोड़ के पास हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गवाने वाले सभी लोग लखीमपुर जिले के गोला कस्बे के रहने वाले थे, जो हरिद्वार से दर्शन कर वापस अपने घर गोला लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वापस लौटे वक्त चालक को नींद की झपकी आ गई। जिस वजह से तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है, वह जंगल का इलाका है।
घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग लखीमपुर के गोला के रहने वाले हैं और एक परिवार और रिश्तेदार है। फिलहाल मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पीलीभीत एसपी के मानें तो मृतक के घर वालों की इस हादसे की सूचना दे दी गई है।
पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। डीसीएम में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications