VIDEO: बच्चों के लिए आदमखोर बनी पालतू सुअर, वृद्धा को नोंच-नोंच कर खाया
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर सुअर के जन्मे बच्चों को लेने जा रही वृद्धा पशुपालक पर पालतू सुअर ने हमला कर दिया। पास की छत से सुअर को हमला करते देख युवक ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वृद्धा को लहूलुहान हालत में देख कर सन्न रह गए। सुअर को भगाने के बाद लहुलुहान वृद्धा को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। जहां उकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दो दिन पूर्व जन्मे बच्चों को लेने गई थी वृद्धा
गौरियान मोहल्ले में सोनकर और मुस्लिम बस्ती है। सोनकर बस्ती निवासी 75 वर्षीय सोमारी देवी छोटे पुत्र मज्जन के साथ रहकर सुअर पालन का काम करती है। घर के पास ही नौगढ़वा पोखरा है। पोखरा के सामने देहात कोतवाली परिसर है। सुअर ने पोखरे के दूसरे छोर पर दो दिन पूर्व झाड़ियों में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की जानकारी होने के बाद सोमरी देवी बच्चों को घर के पास लेने के लिए गई थी जिससे कि बच्चो को दूसरा जानवर शिकार न बना ले।

छत से युवक ने सुअर को हमला करते देखा
सोमरी देवी झाड़ियों के पास पहुंची तो सुअर आक्रामक हो गई और वृद्धा पशुपालक पर हमला कर दिया। तभी पास के छत से श्यामधनी नाम के युवक ने सुअर को हमला करते देख छत से आवाज लगाई। आस-पास के लोग परिजनों को लेकर वहां पहुंचे तो सुअर वृद्धा को नोच रहा था। सुअर ने वृद्धा को दोनों हाथ कलाई से तोड़ने के साथ ही गले को जख्मी कर दिया था। लोगों ने सुअर को वहां से खदेड़ा। इसके बाद लहुलहान वृद्धा को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।

आदमखोर हो गया है सुअर
गौरियान मोहल्ले में मुस्लिम बस्ती के लोगों का कहना है कि सुअर आदमखोर हो गया है। मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय आजाद अली दो दिन पूर्व अपनी मुर्गियों को लेने गया था तो सुअर देखा सुअर उसकी कई मुर्गियों को खा गया है। सुअर को भगाने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। कहा कि सुअर को जिसने पाला था, उसी पर हमला कर दिया। ऐसे में सुअर खतरनाक हो गया है। आये दिन बच्चो को भी दौड़ा लेते है। किसी और को घायल करे इसलिए सुअर को घर में रखा जाय। मुस्लिम बस्ती में न छोड़ा जाए।












Click it and Unblock the Notifications