बिजनौर: दुर्लभ प्रजाति के काले हिरन के टुकड़े कर जंगल में फेंका

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरन के शिकार करने का मामला सामने आया है। हिरन का शव मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। शिकारियों ने हिरन का शिकार कर उसके शव के टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है।

Black buck found in pieces in the forest of Bijnor

घटना बिजनौर के नजीबाबाद वन क्षेत्र के साहुवाला रेंज की है। यहां पर शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के काले हिरन का शिकार कर उसके शव के टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया। शिकारी हिरन का शिकार कर जंगल से फरार हो गए। हिरन के शिकार की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिकारियों की तलाश में जुट गई है।

वन रेंजर अखलेश मिश्रा ने बताया कि किसी अज्ञात शिकारी ने हिरन का शिकार किया है। शिकारी हिरन का शिकार करके इसके खाल की तस्करी करते हैं। हिरन का शव लगभग दो दिन पुराना है। हिरन के शव का पोस्‍टमॉर्टम कराके शिकार करने वाले शिकारियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+