PICs: देश भर में दिया गया उगते सूर्य को अर्घ्य, देखिए काशी में संपन्न छठ की तस्वीरें
व्रत करने वाली महिलाओं और उनके परिवार के लोग गंगा घाटों पर मौजूद हो गए। जैसे ही भगवान भाष्कर ने अपने भक्तों को दर्शन दिया लोगों ने हर-हर-महादेव के नारे के साथ ही घाटों पर अर्घ्य देना शुरू कर दिया।
वाराणसी। सूर्य की उपासना का तीन दिवसीय महापर्व डाला छठ आज पूरे भारत में आस्था और निष्ठा के साथ अर्घ्य देकर संपन्न हुआ। इसी आस्था के सैलाब पर शिव की नगरी काशी में भी छठी माता भक्तों में उदयमान सूर्य की आराधना देखी गई। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की पंचमी तिथि से इस कठोर व्रत की शुरुआत होती है जो सप्तमी की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद समाप्त होता है। यही कारण है की आज वाराणसी के सभी घाटों पर सूर्य निकले से पहले ही व्रत करने वाली महिलाओं और उनके परिवार के लोग गंगा घाटों पर मौजूद हो गए। जैसे ही भगवान भाष्कर ने अपने भक्तों को दर्शन दिया लोगों ने हर-हर-महादेव के नारे के साथ ही घाटों पर अर्घ्य देना शुरू कर दिया। ये पूजा पुत्र और पति की दीर्घ आयु की कामना के लिए की जाती है, साथ व्रत करने वाले लोग मानते हैं जो भी श्रद्धालु सच्ची निष्ठा और आस्था के पुष्प ये व्रत कर साक्षात् सूर्य की आराधना करता है। उसकी ये मुराद पूरी होती है।


पुत्र और पति के लिए किया जाता है ये कठिन व्रत
सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ, तीन दिनों की कठोर तपस्या के बाद संपन्न हुआ। पुत्र और पति की लंबी उम्र के लिए भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए न सिर्फ बिहार बल्कि वाराणसी में भी गंगा के किनारे श्रद्धालुओं ने सूर्य अस्त के समय बाबा विश्वनाथ के नगरी में भगवान भाष्कर की आराधना की। वहीं आज सुबह सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही अपनी आराधना को विराम भी दिया गया। माना जाता है की भगवान भाष्कर के इस व्रत को धारण करने से न सिर्फ पुत्र और पति की आयु बढ़ती है बल्कि परिवार में सभी सूर्य के किरण के समान तेज भी होती है।


डाला छठ यानि सूर्य की उपासना के लिए काशी से सभी 84 घाटों पर सूर्य अस्त के पहले से ही दशाश्वमेघ घाट से लेकर अस्सी घाट तक भक्तों का जन सैलाब लाखों की संख्या में पतित पावनी मां गंगा में डुबकी के साथ ही अस्त होने वाले सूर्य को अर्घ्य दिया तो साथ ही DLW के सूर्य सरोवर में भी लाखों की संख्या में आस्थावानों में भगवान भाष्कर की आराधना की।














Click it and Unblock the Notifications