दरोगा की टोपी और बुलेट के साथ खिंचाई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, युवक गिरफ्तार
कानपुर। दरोगा की कैप लगाकर उसकी बुलेट पर बैठकर फोटो फेसबुक पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने इसे पुलिस की गरिमा के खिलाफ बताकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद युवक हवालात पहुंच गया।

फोटो फेसबुक ट्विटर पर वायरल
दरअसल गोविन्द नगर थाने की रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज में दबौली में रहने वाले एक युवक कपिल वर्मा का काफी आना-जाना है। बताया जा रहा है कि युवक कपिल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र गौतम का खास है। कपिल ने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो दरोगा की कैप लगाए हुए है और चौकी के बाहर खड़ी दरोगा की बुलेट पर बैठा है।

लोगों ने कमेंट में बताया गलत
कपिल के फोटो पोस्ट करने के बाद बहुत से लोगों ने इसे गलत बताते हुए फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने इस फोटो को पुलिस के आलाधिकारियों को टैग कर ट्वीट भी कर दिया जिसके बाद लोगों ने कमेंट में इस गलत बताना शुरू कर दिया।

युवक हुआ गिरफ्तार
वायरल हो रही फोटो पर अधिकारियों ने संज्ञान मे लिया और युवक पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए इसके बाद गोविन्द नगर पुलिस ने कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ ने बताया कि कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है और अगर इसमें कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications