'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर इकट्ठा हुए लोग, मुहिम को सफल बनाने का किया आह्वान

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ- एक नारा नहीं एक मुहिम है, जिसे सफल बनाना है, तभी हम एक सुसभ्य और सुसंस्कृत भारत का निर्माण करने में सफल होंगे।'

इटावा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही अग्रणी स्वदेश (सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी) द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत लैंगिक समानता और बालिका शिक्षा विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रदेश प्रभारी विधायक सदर सरिता भदौरिया ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमे सिर्फ अपनी सोच बदलनी है। देश में लिंगानुपात गिरता जा रहा है, कुछ राज्यों में स्थितियां भयावह हैं, ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो देश की इस सामाजिक समस्या के विषय में सोचें और इसे दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने संस्था 'स्वदेश' की प्रसंशा करते हुए कहा कि स्वदेश द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए किया जा रहा काम सराहनीय है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एक नारा नहीं एक मुहिम है, जिसे सफल बनाना है, तभी हम एक सुसभ्य और सुसंस्कृत भारत का निर्माण करने में सफल होंगे।

People gathered for 'Beti Bachao, Beti Teacho', campaign to be successful

भारतीय वन्य जीव संस्थान के संरक्षण अधिकारी राजीव चौहान ने कहा कि भारत का समाज हमेशा विकासोन्मुख रहा है। समय समय पर कई कुरीतियां समाज को आंदोलित करती रही हैं और समाज ने स्वयं ही उसे दूर किया है। बेटियों की शिक्षा एक सभ्य पीढ़ी का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में एड्रा इंडिया डेटॉल के जिला समन्वयक रंजीत सिंह ने कहा कि उनकी संस्था एड्रा इंडिया में सामुदायिक स्वच्छता के साथ स्वदेश के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गांवों में ले कर जाएंगे और इसे सफल बनाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) के प्रदेश संयुक्त मंत्री/जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ये अभियान जनपद का शिक्षक समाज सफल बनाने का कार्य कर रहा है। आज जनपद में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां अध्यनरत बेटियों की संख्या बेटों से अधिक है। ग्रामीण जनता में बदलाव आ रहा है, शिक्षक समाज को भारत के ग्रामों को सामाजिक विकास के पथ पर चलकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने का कार्य करना है। जहां महिलाओं का सम्मान हो और बेटियों के जन्म पर उत्सव आयोजित हों।

People gathered for 'Beti Bachao, Beti Teacho', campaign to be successful

कार्यक्रम में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही और रिकॉर्डिंग स्टूडियो चला रहीं संध्या शाक्य को संस्था स्वदेश द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के महामंत्री देश दीपक तिवारी द्वारा संस्था के विगत वर्षों में किेए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। संस्था का प्रत्येक सदस्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलामंत्री जितेंद्र यादव और संजय त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+