VIDEO: राह चलते मार दी जा रही है गोली, गांव में हड़कंप
चश्मदीद के मुताबिक रात के अंधेरे में शख्स कुछ समझ नहीं पाया और इससे पहले दामोदर संभल पाता हत्यारा गोली मारकर मौके से भागने में कामयाब हो गया।
बरेली। बेखौफ बदमाश लूट और हत्या से पुलिस को आए दिन चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बरेली के सीबी गंज थानाक्षेत्र का है जहां गांव के बाहर अपने साथियों के साथ टहल रहे 28 साल के युवक हमलावर गोली मारकर फरार हो गए।

देखिए VIDEO...
घटना में युवक को गोली बिलकुल कान से सटाकर मारी गई थी जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। घायल दामोदर को उसके साथी और परिजन अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चश्मदीद के मुताबिक रात के अंधेरे में शख्स कुछ समझ नहीं पाया और इससे पहले दामोदर संभल पाता हत्यारा गोली मारकर मौके से भागने में कामयाब हो गया।
बारहाल घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर सीबीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications