VIDEO: लड़की छेड़ने पर परिवारजनों ने की मनचलों की जबरदस्त पिटाई
मेरठ। मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के वेस्टर्न कचहरी रोड पर दो मनचलों को लड़कियां छेड़ना भारी पड़ गया। लड़कियों के परिजनों ने आज दोनों मनचलो को जमकर धुना और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
पब्लिक और परिजनों द्वारा धुनें गए ये मनचले पिछले कई दिनों से कोचिंग जाती हुई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे। इन मनचलों की अश्लील फब्बतियों से परेशान लड़कियों ने ये बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद गुरुवार को छात्राओं के परिजन मौके पर आ गए। वहीं दूसरी ओर दोनों मनचले फिर से कमेंट पास करने कोचिंग के बाहर पहुंच गए। फिर जैसे ही मनचलों ने छात्राओं को लेकर कमेंट पास किया वैसे ही परिजनों ने दोनों मनचलों की जमकर धुनाई कर डाली। स्थानीय लोगों का भी यही कहना है कि दोनों लड़के आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।












Click it and Unblock the Notifications