VIDEO: लोगों के हत्थे लग गया चोर फिर पुलिस ने देखा पब्लिक का गुस्सा
पब्लिक में इतना गुस्सा था की उन्होंने खुद ही कानून को अपने हाथ में लेते हुए पुलिस के सामने युवक को बुरी तरह से पीटा और पुलिस देखती रही।
कानपुर। कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कार की बैटरी चुरा रहे चोर को पब्लिक ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के सामने ही पब्लिक चोर की पिटाई करती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही। पुलिस ने किसी तरह चोर को लोगों की गिरफ्त से निकाला और थाने लाई। मामला ये था की युवक नशे की हालत में गाड़ी की बैटरी चोरी कर रहा था, उसे चोरी करते समय राहगीरों ने देख लिया जिसके बाद राहगीरों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पब्लिक में इतना गुस्सा था की उन्होंने खुद ही कानून को अपने हाथ में लेते हुए पुलिस के सामने युवक को बुरी तरह से पीटा। फिलहाल पुलिस ने प्रशांत नाम के इस आरोपी शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और मामले में जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications