घुटने भर पानी में खड़े होकर ड्यूटी देता रहा ट्रैफिक पुलिस का जवान, वीडियो वायरल
No matter how harsh the conditions be, we shall strive to overpower the impediments. We appreciate Traffic Constable Kuldeep of @muzaffarngarpol who waded into flooded road & removed the stop barrier to ease the traffic. pic.twitter.com/bq6AcU0Jef
— UP POLICE (@Uppolice) September 25, 2018
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच मुजफ्फनगर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही घुटने भर पानी में खड़ा होकर अपना फर्ज निभा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ इस पुलिसकर्मी की तारीफ हो रही है। बता दें कि यह वीडियो 24 या 25 सितंबर का बताया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया था। इस दौरान शिव चौक के पास लोगों ने देखा कि घुटने भर पानी में खड़ा एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद पानी में भीगते हुए लोगों की मदद कर रहा है, जिसे देख सबने उसके जज्बे को सलाम करने लगे।
यूपी पुलिस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पेज पर ट्वीट किया है। वीडियो के साथ लिखा है कि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हालात कितने कठोर हैं, हम बाधाओं को सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। हम मुजफ्फरनगर ट्रैफिक कॉन्स्टेबल कुलदीप की सराहना करते हैं जो बाढ़ वाली सड़क में घुटने भर पानी में खड़े रहकर यातायात को कम करने के लिए बैरियर अवरोध को हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications