यूपी में बड़ा रेल हादसा: पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 91 की मौत

घटना कानपुर के पुखरायन इलाके के पास की है। बताया जा रहा है कि पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए।

कानपुर (यूपी)। यूपी में कानपुर के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। जहां पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक 91 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। करीब 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

train derail

कानपुर के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा कानपुर के पुखरायन इलाके के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि इंदौर से पटना जा रही पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे अचानक ही पटरी से उतर गए। इस हादसे में 91 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

फिलहाल मृतकों की संख्या में और इजाफे की आशंका जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी के मुताबिक मृतकों की संख्या 91 हो गई है। वहीं 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वो स्वयं राहत और बचाव कार्य की निगरानी करें। साथ ही आस-पास के जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं- झांसी- 05101072, औराई- 051621072, कानपुर- 05121072, पोखरायन- 05113-270239

पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के जो 14 डिब्बे पटरी से उतरे हैं उनमें बैठने और सामान रखने वाले रेक के अलावा, जीएस, जीएस, ए1, बी1/2/3, बीई, एस1/2/3/4/5/6 कोच शामिल हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है। हादसे की वजहों के जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। राहत और बचाव के काम में अधिकारी पूरी गंभीरता से निगरानी कर रहे हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश दिए

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई। इस बीच मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर हादसा कैसे हुआ। फिलहाल स्थानीय लोग और रेलवे प्रशासन से जुड़े लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं।

ट्रेन की बोगियों से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। वहीं घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराने के लिए मेडिकल टीम भी भेजी गई है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+