पटना: परिजनों के खिलाफ थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा लेकिन दोनों को हो गई जेल, पढ़िए मामला

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घरवाले उसके पीछे पड़े हैं और उसके पति को जान से मार देने की बात कर रहे हैं। वहीं, पुलिस दोनों को थाने में बैठा मामले की जांच कर रही है।

पटना। राजधानी पटना की सड़कों से भागते हुए एक किशोर प्रेमी जोड़ा पुलिस थाने पहुंचा। इस प्रेमी जोड़े को सड़क पर भागते देख लोग भी इनके पीछे भागने लगे। वहीं, दोनों के पुलिस थाने पहुंचते ही लड़की ने पुलिस को बतया कि वे उसके पति को बचा लें। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके घरवाले उसके पीछे पड़े हैं और उसके पति को जान से मार देने की बात कर रहे हैं। वहीं, पुलिस दोनों को थाने में बैठा मामले की जांच कर रही है।
पटना: परिजनों के खिलाफ थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा लेकिन दोनों को हो गई जेल, पढ़िए मामला

मिली जानकारी के अनुसार ये प्रेमी युगल नौवीं और दसवीं की पढ़ाई एक कोचिंग में साथ-साथ कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान ही इन दोनों की आंखें चार हो गई और पढ़ाई लिखाई छोड़ प्रेम का पाठ पढ़ने लगे। प्यार की कहानी कुछ दिन यूं ही चली। फिर पटना के चौक थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय लड़की प्रिया (काल्पनिक नाम) को लेकर अचानक फरार हो गया। लड़की के घर से जाने के बाद उसके घरवालों ने काफी खोजबीन की, जब उन्हें लड़की का कहीं पता नहीं चला तो थाने में आकर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। वहीं, दूसरी तरफ अजय और प्रिया ने पटना के हनुमान मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद लड़के के घरवाले मान गए लेकिन, लड़की के घरवाले काफी उग्र हो गए। वहीं अपने परिजनों के डर से घबराई लड़की थाने गुहार लगाने पहुंची। जब पुलिसवालों को लड़की की हकीकत पता चली तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई की।

मामले की जानकारी देते हुए चौक थाना अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि 13 फरवरी को ये प्रेमी युगल फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन, दोनों ही अपनी सलामती के लिए खुद ही थाने पहुंचकर अपनी मदद की गुहार लगाने लगे। लेकिन दर्ज मामले के आधार पर नाबालिग प्रेमी युगल को न्यायालय में पेश किया गया जहां लड़की ने कोर्ट के समक्ष बयान में न्यायधीश के सामने पति-पत्नी बन कर रहने की इच्छा जाहिर की और कहा कि हम दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं। जिसकी वजह से हम दोनों ने पटना के हनुमान मंदिर में शादी कर ली। लेकिन परिवार वाले जाति एक न होने के चलते इस शादी के दुश्मन बने हुए हैं। वहीं, लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसके घरवाले उसके पति को मारकर उसे विधवा कर दूसरी शादी करने की बात कह रहे हैं। वहीं, लड़की का बयान सुनने के बाद न्यायालय के आदेश पर नाबालिग प्रेमी जोड़े को जेल भेज दिया गया। ये भी पढ़ें: VIDEO: वैलेंटाइन डे पर लेडीज टॉयलेट में अंतरंग हुआ प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने कराई उठक-बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+