अस्पताल में तीन दिन से लावारिस हालात में जमीन पर पड़ा है बुजुर्ग, जख्मों को खा रहे कीड़े
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर के एक जिला अस्पताल में मरीजों की देखभाली में लापहवाही बरती जा रही है। यहां अस्पताल की जमीन पर पड़े बुजुर्ग मरीज के जख्मों में चींटे रेंगने लगे। भारी भरकम सैलरी पाने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जब मामला सामने आया तब जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले जिला अस्पताल में आए दिन डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मियों की ओर घोर लापरवाही से मरीजों को भुगतना पड़ता है। में महज जांच की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली।

दरअसल मामला चौक कोतवाली के जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड की है। इस अस्पताल मे तीन दिन पहले एक अज्ञात बुजुर्ग घायल हालत में लाया गया था। बुजुर्ग के हाथ और पैर मे चोटें आई थी। तीन दिन तक अज्ञात मरीज की कोई पहचान नहीं हो पाई। अस्पताल में देखरेख न होने पर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने भी लावारिस हालत में छोड़ दिया। तीन दिन से बुजुर्ग मरीज बेड के पास जमीन पर पड़ा है। जमीन पर गंदगी के साथ साथ चींटे भी रेंग रहे थे।

फिलहाल जब ये मामला मीडिया में आया तो फिर अस्पताल के सीएमएस हरकत में आए और जांच की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली। सीएमएस एमपी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान मे आया है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है। जांच मे जो भी दोषी होगा उस कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications