विनीत श्रीवास्तव बनकर परवेज मोहम्मद करने लगा लड़कियों से फरेब, गिरफ्तार
बरेली। यूपी के बरेली में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो परवेज मोहम्मद से विनीत श्रीवास्तव बनकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड बरामद किया है जिसमें उसका नाम विनीत श्रीवास्तव है।

पीड़िता से की हजारों रुपए की ठगी
पीड़ित लड़की ने बताया कि परवेज मोहम्मद ने विनीत श्रीवास्तव बनकर अपने जाल में फंसाया था। पीड़ित लड़की का कहना है कि परवेज मोहम्मद उर्फ विनीत हमेशा रेलवे स्टेशन पर टीटीई बनकर मिलता था और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने उससे हजारों रुपए ठगे थे।

पीड़िता ने बताया
पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसने कई लड़कियो को अपने जाल में फंसा रखा था। वो लड़कियों से अश्लील बातें करता था। वहीं पुलिस हिरासत में परवेज ने मीडिया से बात करते हुए अपना जुर्म कबूल किया है लेकिन अभी वो खुलकर नहीं बोल रहा है।

बनाए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड
इस मामले में एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है वो अपना नाम पता बदलकर बरेली में पिछले 2-3 महीने से रह रहा था। उनका कहना है उसके पास से जो आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर कार्ड बरामद हुआ है, उस पर विनीत श्रीवास्तव नाम और लखनऊ के पता लिखा हुआ है जबकि इसका असली नाम परवेज मोहम्मद है और ये बिहार में रहता था।

एसपी सिटी ने मामले पर बताया
उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूला है और अभी भी उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हिन्दू बनकर हिन्दू लड़कियों को झांसा देने वाले परवेज मोहम्मद से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है। कहीं कोई इसका आतंकी कनेक्शन तो नहीं, पुलिस इस पहलू पर भी पूछताछ कर रही है और जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उनकी भी जांच करवाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications