शिवसेना नेता संजय राउत पर पार्टी कार्यकर्ता ने फेंकी स्याही, बाल-बाल बचे
लखनऊ। काली स्याही को विरोध का जरिया बताने वाले शिवसेना नेता संजय राउत मंगलवार को खुद इसका शिकार होने से बचे। लखनऊ में एक पार्टी कार्यकर्ता ने संजय राउत पर स्याही फेंकने की कोशिश की।

उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने वाली शिवसेना के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच अब आपसी तकरार सामने आने लगी है। लखनऊ में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे संजय राउत पर एक कार्यकर्ता ने अचानक स्याही फेंकने का प्रयास किया। हालांकि संजय राउत बाल-बाल बचे।
आस-पास मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकने वाले को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने स्याही क्यों फेंकी है।












Click it and Unblock the Notifications