नवजात बच्ची को लावारिस फेंक गए मां बाप, मां दुर्गा का रूप समझ अंजान दंपति ने अपनाया

इलाहाबाद। इलाहाबाद में मानवता को शर्मशार करती हुई घटना समने आई है। इलाहाबाद के गंगा नदी पर बने लार्ड कर्जन पुल पर आज कोई नवजात बच्ची फेंक गया। इन्सानियत को दागदार करती यह घटना आश्चर्यजनक है। क्योंकि पूरा हिंदुस्तान इस समय नवरात्रि में कन्या पूजन कर रहा है। हर तरफ जननी के जयकारे लग रहे हैं। लेकिन आस्था की नगरी संगम एक कन्या की ऐसी उपेक्षा से शर्मसार हो गई है।

parents dropped a New Born baby in the road, unknown couple adopt the child
सुबह दुर्गा पूजन कर घर लौट रहे पति-पत्नी ने पुल पर बच्ची की रोते हुए आवाज सुनी। देखा तो काफी लोगों की भीड़ जुट हुई थी। लोग अपना गुस्सा जताते रहे। बड़ी बड़ी बातें कर जन्मदात्री को कोसते रहे। पर किसी ने भूख प्यास से बिलखती बच्ची को सहारा देने की जहमत नहीं उठाई।
दंपत्ति ने बच्ची को उठाया और आवाज लगाने लगे कि किसकी बच्ची है पर न कोई जवाब आया। सूचना पुलिस को देते हुए दंपत्ति बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपत्ति फाफामऊ पुलिस चौकी पहुंचे और बेटी को अपनने की इजाजत पुलिस से मांगी। जिसकी औपचारिक स्वीकृति मिलते ही बच्ची को मां लक्ष्मी का रूप मानकर गोद ले लिया गया और पालन-पोषण करने के लिए घर लेकर चले गए।
इलाहाबाद के भुलई का पूर गोविदंपुर के रहने वाले मनोज कुमार स्वाभाव से धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। उनकी पत्नी पूजा नाम के समान ही विदुषी हैं। इनके पास पहले से ही तीन बेटी और एक बेटा था। इसके बाद भी बेटी को अपनाने में यह नहीं हिचके। यह मलाका स्थित नवदुर्गा मंदिर में पूरे नवरात्रि दर्शन करने जाते हैं। आज भी वह यहीं से लौट रहे थे। तभी झाड़ियों से आती बच्ची की आवाज ने उनके कदम रोक दिए। मनोज कहते हैं कि मां ने उन्हें इस काबिल समझा और यह सौभाग्य दिया है। मां खुद कन्या के रूप में मेरे घर आ गई। यह मेरा सौभाग्य ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+