Paper leak: 'कॉल लेटर आ जाए तो हमें कॉल कर लेना...', अब ओपी राजभर का Video Viral

Paper leak news in UP: पेपर लीक मामले को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा है। एक बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया से विधायक बेदी राम का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस द्वारा सोशल साइट एक्स पर वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए एनडीए को घेरने का प्रयास किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से सुभाषपा विधायक बेदी राम का वीडियो भी शेयर किया गया।

paper-leak-op-rajbhar-ka-naukari-dilane-ko-lekar-video-viral-subhaspa-mla-bedi-ram

अभी यह मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री ओमप्रकाश राजभर का भी नौकरी दिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो कब का है यह कंफर्म नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंत्री ओमप्रकाश राजभर विधायक बेदी राम के संदर्भ में बात करते हुए सुन जा रहे हैं। कह रहे हैं कि कॉल लेटर आ जाए तो कॉल कर लेना। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ओमप्रकाश राजभर ने वीडियो में क्या कहा है?
दरअसल, गुरुवार को ओमप्रकाश राजभर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें वो कह रहे हैं कि,'किसी विभाग में नौकरी चाहिए..आपके परिवार, भाई, बच्चे या बच्ची को नौकरी चाहिए तो फॉर्म भरने के बाद कॉल लेटर आ जाए तो हमें कॉल कर लेना। निश्चित है जुगाड़ तो बना ही देंगे।'

दवा यह भी किया जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर अपने पार्टी के विधायक बेदी राम के संदर्भ में कह रहे हैं कि 'ये देखने में ही ऐसे लग रहे हैं..इनके कई लाख चेला लोग नौकरी कर रहे हैं. सबको इन्होंने ही नौकरी दी है. आप लोग भी मेहनत कर रहे हो तो आप बताओ कि आपको भी नौकरी चाहिए या नहीं।'

देखें Video-

बेदी राम पर दर्ज हैं 9 FIR
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के करीबी माने जाते हैं। बेदी राम के खिलाफ उत्तर प्रदेश, जयपुर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुल एक दो नहीं बल्कि पेपर लीक से जुड़े नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा विधायक बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल भी जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+