Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जलती होलिका की आग से गुजरा मथुरा का पंडा, देखिए वीडियो

मथुरा। हर साल की तरह इस बार भी होली के दिन कोसी कलां के फालैन गांव में जलती होलिका से दौड़ते हुए बाबूलाल पंडा गुजरे। उनके इस करतब को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। बाबूलाल पंडा ने बताया कि यह परम्परा पुरातन काल से चली आ रही है। भक्त प्रहलाद के मंदिर में बाबूलाल पंडा पिछले एक माह से तप करते हैं और उपवास पर रहते हैं। इसके बाद होलिका की आग को पार करते हैं। इस विश्व प्रसिद्ध पंडा मेले में भारत के ही नहीं, कई देशों के श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दिखाई।

Panda of Mathura run through fire of Holika in Mathura

ग्रामीणों की मानें तो इस गांव को प्रह्लाद नगरी कहा जाता था। यही वजह है कि आज भी पंडा परिवार से एक व्यक्ति हर साल भक्त प्रह्लाद के रूप में इस जलती होली से निकलता है और परम्परा को निभाता है। भक्तराज प्रह्लाद की नगरी फालैन में जब बाबूलाल पंडा आग से निकले, उससे पहले उन्होंने प्रह्लाद जी के मंदिर में हवन किया।

Panda of Mathura run through fire of Holika in Mathura

करीब 3 घंटे तक हवन करने के बाद जब हवन की लौ ठंडी पड़ी तब बाबूलाल पंडा मंदिर से उठे और स्नान करने के लिए प्रह्लाद कुंड चले गए। इसके बाद जलती होलिका के ऊपर से वो दौड़ते हुए गुजरे। करीब 30 फीट व्यास में होलिका की जलती आग से पंडा सकुशल निकले और इस आयोजन को लोग वीडियो में कैद करते रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+